Friday, July 8, 2011

Come on Jabalpur Dikha Do.........

प्रिय जबलपुर वासियों ये सन्देश आपको आह्वान करता है राष्ट्र प्रेम क़ी एक विचारधारा से जुड़ने हेतु . ये सन्देश है जिस प्रतिकूल परिस्थितियों में देश जा रहा है जहाँ समाज में नैतिकता राष्ट्र प्रेम और ईमानदारी जैसे शब्द हास्य का पात्र बन चुके हैं उस प्रतिकूल समय में एक जुट होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा अपनी भक्ति अपनी सच्ची भावना को प्रदर्शित करने का.प्रिय दोस्तों मैं आज आपको आह्वान करता हु राष्ट्र भक्ति क़ी उसी भावना से जुड़ने का जिसका शंखनाद श्री अन्ना हजारे जी ने किया है .बहुत समय से एक लम्बी ख़ामोशी क़ी चादर ओढ़ रखी है जबलपुर ने यदा कदा जो शोर सुने देता है वो राजनातिक गलियारों से आता है . जिस संस्कारधानी का इतना गौरव शाली इतिहास रहा है विशुद्ध राष्ट्र भक्ति से जुड़े आन्दोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का, अगर आप परेशां हो चुके हैं बेतहाशा बढती महंगाई से , अगर आप थकने लगे है बिना बात क़ी जबर वसूली से,अगर सरकारी दफ्तरों के बाबुओ के चाय पान के साधिकार आग्रह से, अगर आप दुखी होते है राष्ट्र के हजारो करोड़ रुपयों के भ्रष्ट नेताओ के भेंट चढ़ने से, अगर आप का खून खोलता है इस अनैतिक कदाचरण से , और आप का खून आपको इस अन्याय को और सहन करने से रोकता है आपके संस्कार आपको स्वयं को राष्ट्र के लिए कुछ करने को प्रेरित करते हैं और आपकी राष्ट्र भक्ति आपके स्वयं के प्रेम परिवार के प्रेम से बढ़कर है तो आइये कल सुबह ५:१५ मिनिट पर एम्.पी.ई.बी. बेर्रिएर के पास  और जुड़ जाइये उन जुनूनी राष्ट्रभक्तों के साथ जिनने दुनिया को बदलने का बीड़ा उठा लिया है..हम सभी आप का इंतज़ार करेंगे कृपया आइयेगा ज़रूर 

No comments:

Post a Comment